[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी बैरगनिया में लोडेड देसी कट्टा के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

बैरगनिया में लोडेड देसी कट्टा के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

0
बैरगनिया में लोडेड देसी कट्टा के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

सीतामढ़ी. बैरगनिया थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के सैनिक रोड मुसाचक एवं भकुरहर चौक के पास घेराबंदी कर लोडेड देसी कट्टा के साथ शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार निशांत कुमार उर्फ मणि कुमार, बैरगनिया थाना क्षेत्र के मुसाचक गांव निवासी स्व शंभू प्रसाद का पुत्र है. सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध 21 जून 2023 को मादक पदार्थ अधिनियम व आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. बैरगनिया थाने की पुलिस को आसूचना प्राप्त हुई थी कि पूर्व के अपराधी निशांत कुमार उर्फ मणि कुमार नेपाल से सैनिक रोड मुसाचक एवं भकुरहर चौक होते हुए अवैध शराब तस्करी के फिराक में है. प्राप्त सूचना के अनुसार थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जहां पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे मौजूद जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया. तलाशी के क्रम में उसके पास से 12 बोर का लोडेड देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इस संदर्भ में आर्म्स एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कार्रवाई टीम में प्रपुअनि राहुल कुमार, सिपाही परशुराम कुमार यादव, रामानंद ठाकुर व रामनारायण राम भी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel