[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी भारत-नेपाल सीमा सील, चेक पोस्ट पर बढ़ी चौकसी

भारत-नेपाल सीमा सील, चेक पोस्ट पर बढ़ी चौकसी

0
भारत-नेपाल सीमा सील, चेक पोस्ट पर बढ़ी चौकसी

डुमरा. सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 मई यानी सोमवार को मतदान होगा. स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने व उन्हें नियंत्रित करने के लिए 59 स्थानों पर चेक पोस्ट व बॉर्डर सीलिंग पॉइंट बनाया गया है. भारत-नेपाल सीमा मतदान समाप्ति के 72 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक के लिए सील रहेगी. चेक पोस्ट पर मतदान समाप्ति तक गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जायेगी. इस क्रम में यदि कोई अवैध वाहन मिलते हैं तो उसे पुलिस द्वारा जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

— उम्मीदवारों को उपयोग के लिए एक वाहन अनुमान्य

मतदान के दिन प्रत्येक उम्मीदवारों को स्वयं के उपयोग के लिए एक वाहन, उनके निर्वाचन अभिकर्ता के लिए दूसरा वाहन व प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ता के लिए एक-एक अतिरिक्त वाहन अनुमान्य है. बताया गया है कि ऐसे अनुमान्य वाहन में चालक समेत अधिकतम पांच व्यक्ति बैठ सकते हैं. डीएम रिची पांडेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिनके नाम से वाहन परमिट निर्गत है उनका वाहन में रहना अनिवार्य है.

— आज थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर

मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से सभी तरह के चुनाव प्रचार कार्य बंद हो जायेगा. सीतामढ़ी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार को संध्या 6.00 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा. इस अवधि के बाद चुनाव प्रचार कार्य करते हुए पाए जाने पर उक्त वाहन को जब्त कर लिया जायेगा.

— चप्पे-चप्पे पर रहेगी अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती

शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है. मतदान केंद्र, पेट्रोलिंग व विभिन्न स्थानों पर अर्द्धसैनिक बल प्रतिनियुक्त रहेंगे. बताते चले कि जिले में मतदान कार्य में सीआरपीएफ, आइटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, बिहार पुलिस व होमगार्ड को तैनात किया जा रहा है.

— मतदान के दिन इन वाहनों का होगा परिचालन

• निजी वाहन मालिक द्वारा अपने निजी कार्य के लिए वाहन का व्यवहार किया जा रहा है जो निर्वाचन से संबंधित न हो

• निजी वाहन मालिक स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों को मताधिकार के प्रयोग के लिए ले जाने के लिए मतदान केंद्र की दो सौ मीटर की परिधि के बाहर तक जा सकते है

• अस्पताल वैन, एम्बुलेंस, डेयरी, पानी टैंकर, विद्युत आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन, कतर्व्य पर तैनात पुलिस वाहन व निर्वाचन कार्य में लगे सरकारी सेवक

• सार्वजनिक यातायात के लिए निर्धारित मार्ग पर निर्धारित टर्मिनल के बीच चलने वाली बसे

• रेलवे स्टेशन, हवाईअड्डा, बस स्टैंड व अस्पताल आने-जाने के लिए टैक्सी, तीन पहिया स्कूटर व रिक्शा

• बीमार व असहाय व्यक्तियों द्वारा स्वयं के उपयोग के लिए निजी वाहन

— मतदान को लेकर सभी तैयारियां है पूरी

पांचवे चरण के तहत 20 मई को सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान है. मतदान को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. भारत-नेपाल सीमा को शुक्रवार की मध्य रात्रि से सील कर दिया गया है. साथ ही सभी चेक पोस्ट पर जांच कार्य किया जा रहा है. सभी मतदाताओं से अपील है कि मतदान के दिन निश्चित रूप से अपने मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मुलभूत सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

रिची पांडेय, जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम सीतामढ़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel