[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी हिस्ट्रीशीटर मनीष बिहारी सिंह को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर मनीष बिहारी सिंह को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

0
हिस्ट्रीशीटर मनीष बिहारी सिंह को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी छह साल तक सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश मनीष बिहारी सिंह को एसटीएफ व मुजफ्फरपुर की टीम ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद एसटीएफ ने उसे मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना पुलिस के हवाले कर दिया. औराई पुलिस को मनीष की तलाश वर्ष 2017 से लूट कांड के एक मामले में थी. मनीष दो माह पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. पुलिस सूत्रों पर भरोसा करें तो मनीष को एसटीएफ की टीम ने सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहिनी मंडल गांव के विष्णु सिंह टोला में उसके घर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. मनीष पर सबसे अधिक सीतामढ़ी में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें रीगा में तीन, मेजरगंज में पांच, परसौनी, डुमरा, सुप्पी में एक-एक व सहियारा में एक मामला दर्ज है. इसी प्रकार मोतिहारी के चिरैया में एक व मुजफ्फरपुर में एक मामला दर्ज है. ज्यादातर मामले हत्या, लूट, रंगदारी व आर्म्स एक्ट से संबंधित हैं.

बोले अधिकारी

फिलहाल मनीष बिहारी सिंह सीतामढ़ी के किसी मामले में वांछित नहीं था. हालांकि, उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए एसडीपीओ को मनीष से संबंधित सारी जानकारी एकत्र कर अद्यतन स्थिति से अवगत कराने को कहा गया है.

अमित रंजन, एसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel