[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Sitamarhi : 107 कार्टन व 1035.780 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Sitamarhi : 107 कार्टन व 1035.780 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

0

रून्नीसैदपुर

. 19 अक्तूबर की देर रात थाना क्षेत्र के खड़का गांव स्थित बागमती तटबंध के समीप पुलिस ने एक पिकअप वैन व दो बाइक पर लदे करीब 107 कार्टन में व प्लास्टिक के बोरा में से 1035.780 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान खड़का वार्ड संख्या एक निवासी सीताराम दास के पुत्र संजय कुमार के रूप में की गयी है. पूछताछ में गिरफ्तार संजय कुमार ने फरार शराब तस्करों की पहचान खड़का निवासी स्व बेचन राय के पुत्र बिट्टू राय, नथुनी राय के पुत्र राकेश राय, नुजा राय के पुत्र नथुनी राय, दिनेश साह के पुत्र धीरज कुमार, स्व इलियास मंसूरी के पुत्र लालबाबू मंसूरी, स्व नथुनी मंसूरी के पुत्र मो फकीरा एवं रैनविशुनी निवासी शिव बालक राय के पुत्र कृष्णनंदन राय बताया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद के आवेदन पर बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कुल आठ लोगों को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel