[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी गणतंत्र दिवस : डुमरा परेड मैदान में होगा सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन, निकलेंगी झांकियां

गणतंत्र दिवस : डुमरा परेड मैदान में होगा सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन, निकलेंगी झांकियां

0
गणतंत्र दिवस : डुमरा परेड मैदान में होगा सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन, निकलेंगी झांकियां

डुमरा. जिला मुख्यालय स्थित डुमरा हवाई अड्डा परेड मैदान में सोमवार को धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा. डीएम रिची पांडेय झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी लेंगे. मार्च पास्ट के लिए अलग-अलग विभागों के प्लाटून शामिल होंगे. समारोह को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. यातायात व विधि-व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक स्तर से जगह-जगह दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है. परेड मैदान में सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन होगा. जिसका लाइव प्रसारण एनआइसी के स्तर से किया जायेगा. बताया गया कि मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के द्वारा झांकिया निकाली जाएगी. जिसमें सरकार के विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं, मार्च पास्ट में जिला सशस्त्र पुलिस, जिला गृह रक्षा वाहिनी, बीएमपी, सैप, बी-सैप, सशस्त्र सीमा बल, भारत स्काउट एंड गाइड, एनसीसी, आवासीय विद्यालय राघोपुर बखरी व महिला बल के प्लाटून को शामिल किया गया है. — झंडोत्तोलन का कार्यक्रम स्थान समय डुमरा परेड मैदान 09.00 बजे समाहरणालय 10.00 बजे डीआरडीए 10.05 बजे जिला परिवहन कार्यालय 10.10 बजे अनुमंडल कार्यालय सदर 10.20 बजे उत्पाद व मद्य निषेध कार्यालय 10.30 बजे जिला परिषद् 10.35 बजे बिहार शिक्षा परियोजना 10.40 बजे गृह रक्षा वाहिनी 10.45 बजे पुलिस लाइन 11.00 बजे — इन विभागों के स्तर से निकलेंगी झांकियां ▪︎ पर्यटन विभाग- मां जानकी की जन्मभूमि पुनौराधाम व मिथिला की आध्यात्मिक पहचान ▪︎ डीआरडीए- स्वच्छ गांव समृद्ध गांव, जल जीवन हरियाली व आवास योजना ▪︎ उत्पाद व मद्य निषेध- मद्य निषेध जागरूकता ▪︎ जिला परिवहन- सड़क सुरक्षा कार्यक्रम ▪︎ जीविका- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ▪︎ आइसीडीएस- हर बेटी का सम्मान- यही गणतंत्र की पहचान ▪︎ उद्योग विभाग- स्वदेशी अपनाओ व प्लास्टिक निषेध ▪︎ डीआरसीसी- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा व मुख्यमंत्री निश्चय सहायता योजना ▪︎ शिक्षा विभाग- मॉडल स्कूल का प्रदर्शन ▪︎ कृषि विभाग- फार्मर रजिस्ट्री व पंजीकरण ▪︎ पीएचइडी- हर घर नल से जल, बेहतर कल ▪︎ कला संस्कृति विभाग- बज्जिका व सिक्की कला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel