[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी बाजपट्टी व बेलसंड विधानसभा से पांच प्रत्याशियों ने दिया अपना नामांकन

बाजपट्टी व बेलसंड विधानसभा से पांच प्रत्याशियों ने दिया अपना नामांकन

0

पुपरी. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन शनिवार को बाजपट्टी विधानसभा से राष्ट्रीय लोक मोर्चा से रामेश्वर कुमार महतो, जन सुराज पार्टी से आजम खान व निर्दलीय प्रत्याशी मो जियाउर रहमान ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस प्रकार अभी तक छह प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल हो चुका है. निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. जबकी 15 लोगों ने एनआर रसीद कटवाई है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर तय है. यानी प्रत्याशियों के पास अब केवल एक दिन शेष हैं.—– बेलसंड. द्वितीय चरण के विधानसभा चुनाव नामांकन के छठे दिन दो अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. अबतक तीन अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है. शनिवार को जनशक्ति जनता दल के विकास कुमार व एनडीए गठबंधन से लोजपा रामविलास के उम्मीदवार अमित कुमार रानू ने दो-दो सेट में नामांकन का पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी वंदना सिन्हा के समक्ष प्रस्तुत किया. विकास कुमार माधोपुर छत्ता गांव के निवासी व विधि स्नातक है. वही अमित कुमार मुजफरपुर के बैकुंठ पूरी मुहल्ला बैरिया के निवासी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel