[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी पांच लोगों पर नाबालिग छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

पांच लोगों पर नाबालिग छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

0
पांच लोगों पर नाबालिग छात्रा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

परिहार. थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. बताया गया है कि आरोपित नाबालिग छात्रा को लेकर दिल्ली चला गया. आरोपित के चंगुल से किसी तरह बचकर वापस गांव पहुंची पीड़ित छात्रा द्वारा स्थानीय थाने की पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें रोशन कुमार, राजीव रंजन, रीता देवी, संजीव सागर, विवेक कुमार एवं कुछ अज्ञात को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि रोशन शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाया करता था. बीते पांच मई की शाम को रोशन की मां रीता देवी पीड़िता को अपने घर बुलाकर ले गयी. पीड़िता को बेहोश कर उसे चारपहिया वाहन में बैठाकर पटना ले जाया गया और वहां से उसे दिल्ली ले जाया गया. इस दौरान रोशन उसके साथ दुष्कर्म भी करता रहा. किसी प्रकार मौका पाकर पीड़िता उससे बचकर भागी निकली. आरोप लगाया है कि आरोपितों द्वारा पीड़िता का अश्लील फोटो भी ले लिया गया है और मुकदमा करने पर पूरे परिवार को जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel