[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Sitamarhi : डुमरा में छात्रा से साइबर ठगी, छात्रवृत्ति की 40 हजार की राशि उड़ायी

Sitamarhi : डुमरा में छात्रा से साइबर ठगी, छात्रवृत्ति की 40 हजार की राशि उड़ायी

0

— पीड़िता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी, बिजली बिल रिचार्ज के नाम पर मोबाइल पर कॉल कर की ठगी

सीतामढ़ी.

डुमरा थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती से बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर 40 हजार की ठगी कर ली गई. इस संबंध में अमघट्टा रोड नंबर 35 निवासी फुदन पासवान की पुत्री कुमारी चांदनी ने इस संबंध में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. बताया कि उनके मोबाइल नंबर 8709039613 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया. कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर 8282098365 बताया गया है. अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बिजली विभाग से संबंधित बताते हुए बिजली बिल रिचार्ज करने की बात कही और 125 यूनिट मुफ्त बिजली का झांसा दिया. उसके कहने पर पीड़िता ने अपने उपभोक्ता नंबर 401412844 पर 100 का रिचार्ज कर दिया. इसके बाद अगले दिन फिर एक अन्य नंबर से कॉल आया और बिजली बिल अपडेट करने के लिए फिर से प्रक्रिया करने को कहा गया. पीड़िता उसकी बातों में आ गई और अपने फोन से बैलेंस चेक किया, जिसमें 40 हजार 118 की राशि दिखाई दी. लेकिन, अगले दिन जब पीड़िता ने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया, तो पता चला कि उनके खाते से पूरी 40 हजार की राशि गायब है. पीड़िता ने बताया कि यह राशि छात्रवृत्ति की थी, जो उनके पीएनबी शांतिनगर शाखा के खाता संख्या 90240014175 से निकाली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel