[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी देशभक्ति गाना गाकर डीएम-एसपी ने लूटी महफिल

देशभक्ति गाना गाकर डीएम-एसपी ने लूटी महफिल

0
देशभक्ति गाना गाकर डीएम-एसपी ने लूटी महफिल

सीतामढ़ी. शांत व मृदुल स्वभाव के जिले के डीएम रिची पांडेय और एसपी मनोज कुमार तिवारी दोनों संगीत के शौकीन है. दोनों का गीत-संगीत से लगाव रहा है. जिला के प्रशासनिक और पुलिस महकमें के इन दोनों वरीय पदाधिकारियों में छुपी संगीत वाली प्रतिभा से लोग कलतक अंजान थे. लोग सिर्फ प्रशासनिक कार्यों में ही इन दोनों की दक्षता से वाकिफ थे. बुधवार की रात जैसे ही दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दिल को छू लेने वाली देशभक्ति गीत प्रस्तुत की, तो लोग मान गए कि डीएम व एसपी का गीत-संगीत से कितना लगाव है. दरअसल, मौका था जिला स्थापना दिवस का. मौके पर भव्य व यादगार कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसमें एक कार्यक्रम गीत-संगीत का भी था.

देर शाम तक चलता रहा कार्यक्रम

कुछ वर्षों से जिला स्थापना दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई है. दो दिनों तक तरह-तरह के कार्यक्रम चलते है. इस बार भी स्थापना दिवस के दूसरे दिन रात्रि में संगीत का कार्यक्रम हुआ. ठंड के बावजूद लोग गीत व संगीत का लुफ्त उठाने में पीछे नहीं रहे. यूं कहे कि ठंड पर गीत-संगीत भारी पड़ा. डुमरा हवाई अड्डा मैदान में कार्यक्रम के दौरान डीएम व एसपी भी खुद को गुनगुनाने से रोक नहीं पाए. दोनों ने बॉर्डर फिल्म में जावेद अख्तर की लिखी गीत को गया. यह कार्यक्रम देर शाम तक चला.

संदेशे आते है, हमें तड़पाते है…

उक्त दोनों वरीय पदाधिकारी मंच से 1971 में भारत-पाक युद्ध पर आधारित 1997 में बनी फिल्म “बॉर्डर ” की गीत ” संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं, जो चिट्ठी आती है…के तुम बिन ये घर सूना-सूना है… ” प्रस्तुत कर सिर्फ लोगों का मनोरंजन ही नहीं किया, बल्कि देश के सैनिकों की सेवा भावना को भी उजागर किया और लोगों को यह संदेश दिया कि जब हम चैन से सोते हैं, उस वक्त कुछ दीवाने (सैनिक) अपनी जान हथेली पर लिए दुश्मनों पर नज़रें टिकाए रहते हैं. ये दीवाने वह हैं, जो वतन से मुहब्बत करते हैं. मुहब्बत का जुनून ये है कि चाहें गर्मी में तपते रेगिस्तान हों या सर्दी में पहाड़ की चोटी, लेकिन ये हर हाल में बिना विचलित हुए खड़े रहते हैं, ताकि कोई दुश्मन देश पर आंखें ना डाल पाए. बहरहाल, श्रोताओं ने डीएम व एसपी की संगीत वाली प्रतिभा की खूब सराहना की. खास बात यह कि कार्यक्रम के कुछ देर बाद ही डीएम व एसपी की उक्त प्रस्तुति का वीडियो वायरल होने लगा. इसी मंच पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश रौशन व वरीय पत्रकार नवनीत कुमार ने भी गाना गाकर लोगों को खूब मनोरंजन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel