[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी बसतपर में झीम नदी में बना डायवर्सन ध्वस्त

बसतपर में झीम नदी में बना डायवर्सन ध्वस्त

0
बसतपर में झीम नदी में बना डायवर्सन ध्वस्त

सोनबरसा(सीतामढ़ी). नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश से अधवारा समूह के झीम व लखनदेई नदी उफना गयी है. इन नदियों में उफान से शुक्रवार को सोनबरसा प्रखंड के पुरंदाहा राजवाड़ा पश्चिमी पंचायत के लालबंदी गांव में कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. वहीं, सोनबरसा चौक से राजवाड़ा-मुजौलिया जाने वाली पथ में ब्रह्म स्थान के समीप सड़क पर दो फीट पानी बह रहा है. लालबंदी गांव के दर्जनों घर में पानी घुस जाने से यहां के निवासियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है. अगल-बगल गांव के सरेह तक में पानी फैल रहा है. इसके अलावा बसतपुर व जहदी गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया है. बसतपुर गांव के समीप झीम नदी में बना डायवर्सन को उफान में पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, जिससे आवागमन बंद है. उधर, झीम नदी का पानी भारत-नेपाल सीमा होते हुए पटेल नगर(सोनबरसा) से पश्चिम पुरे सरेह में फैल गया है. भारत-नेपाल सीमा के हनुमान चौक मलंगवा रोड में सड़क पर तीन फीट पानी का बहाव है. सड़क पर पानी के बहाव से आवागमन में लोगों को कठिनाइयां हो रही है. लोग ट्रैक्टर से आर-पार हो रहे हैं. लखनदेई नदी में पानी बढ़ जाने से छोटी भाडसर गांव के समीप सरेह में पानी बह रहा है. बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव व सीओ शिल्पी कुमारी ने इन इलाकों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया. बीडीओ ने बताया कि वर्तमान स्थित से जिला के वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है. पूरे स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel