[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने रॉयल टाइगर्स क्रिकेट क्लब को 36 रन से किया पराजित

यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने रॉयल टाइगर्स क्रिकेट क्लब को 36 रन से किया पराजित

0
यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने रॉयल टाइगर्स क्रिकेट क्लब को 36 रन से किया पराजित

शिवहर: जिले में पिछले कई दिनों से चल रहे स्व.आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025- 26 सीनियर डिविजन, ग्रुप- सी के तहत रविवार को खेले गए मुकाबले में यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने रॉयल टाइगर्स क्रिकेट क्लब को 36 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की.वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए़ टीम की ओर से अभिषेक (कप्तान) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 63 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे और अरिहंत ने 60 गेंदों में 59 रन बनाए तथा निचले क्रम में आयुष पटेल ने नाबाद 20 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.रॉयल टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी में प्रतीक वी राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट झटके,जबकि आदित्य कुमार और आकाश कुमार को दो-दो सफलता मिली.वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल टाइगर्स क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन ही बना सकी तथा टीम की ओर से अभि अतुल ने 50 गेंदों में 58 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली एवं अन्य बल्लेबाजों में टुनटुन कुमार (25) और धीरज कुमार ने कुछ देर तक टिकने का प्रयास किया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी तथा यंग स्टार की गेंदबाजी में अरिहंत ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए.उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (59 रन व 2 विकेट) के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.वही जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव नवीन कुमार ने बताया कि श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खाली मैदान नहीं होने के कारण आज रविवार का यह मैच मुजफ्फरपुर के एनआईसीए, कपरपुरा के मैदान पर खेला गया है.उन्होंने कहा कि सोमवार को ग्रुप- सी का अंतिम और निर्णायक मैच संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब एवं नटराज क्रिकेट क्लब के बीच श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel