[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Sitamarhi : एसआइआर : आम नागरिकों से मिशन मोड़ में प्राप्त किये जायेंगे दावा-आपत्ति

Sitamarhi : एसआइआर : आम नागरिकों से मिशन मोड़ में प्राप्त किये जायेंगे दावा-आपत्ति

0

— एक सितंबर तक विशेष कैंप, 30 सितंबर को जारी होगी अंतिम सूची

डुमरा

. भारत निर्वाचन आयोग ने द्वारा निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में शुक्रवार को निर्वाचक सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित कर दिया. आम नागरिकों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम रिची पांडेय ने मिशन मोड़ में दावा-आपत्ति प्राप्त करने व उसके निष्पादन के लिए एक सितंबर तक विशेष कैंप का आयोजन कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी एइआरओ को निर्देश दिया है कि उक्त अवधि में संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष कैंप का आयोजन के क्रम में प्रत्येक सोमवार से रविवार तक (पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक) सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों व सभी नगर निकाय के कार्यपालक अधिकारी के कार्यालय में दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए स्थल चिन्हित कर विशेष काउंटर का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित करेंगे.

— नाम नहीं होने पर देना होगा यह दस्तावेज

बताया गया कि ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम किसी कारणवश प्रारूप निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है या एक जुलाई 2025 को अहर्ता प्राप्त नागरिक स्वयं प्रारूप-छह, घोषणा पत्र (एनेक्शचर-डी) व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समर्पित कर सकते हैं. वहीं, निर्वाचक यदि अपने नाम के स्थानांतरण व संशोधन चाहते हैं तो उन्हें प्रारूप-आठ व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना पड़ेगा. बताया गया हैं कि बिहार के बाहर के आवेदक के संदर्भ में प्रारूप-आठ के साथ घोषणा पत्र (एनेक्शचर-डी) भी सलंग्न करना होगा. ऐसे आवेदक जिनका नाम बिहार के बाहर किसी अन्य राज्य की निर्वाचक सूची में दर्ज़ है व वे अपना नाम बिहार की निर्वाचक सूची में स्थानांतरित कराना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित प्रारूप-आठ के साथ घोषणा पत्र (एनेक्शचर-डी) भी संलग्न करना होगा. वहीं, प्रारूप निर्वाचक सूची में शामिल मतदाताओं के विरुद्ध आपेक्षकर्ता स्वयं प्रारूप-सात में आपत्ति दर्ज़ कर सकते हैं.

— 23.82 लाख मतदाताओं ने जमा कराया फॉर्म

जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 23 लाख 82 हजार 171 मतदाताओं ने फॉर्म जमा किया हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पुनरीक्षण कार्य के दौरान 90 हजार 698 मृत मतदाता चिन्हित किये गए हैं तो 26 हजार 6 दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता मिले. मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित, व दोहरी प्रविष्टि वाले कुल 2 लाख 44 हजार 962 चिन्हित हुए हैं, जिनका फॉर्म जमा नहीं हुआ है, लिहाजा इनका नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं किया गया है. बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 26 लाख 27 हजार 133 था.

— ड्राफ्ट सूची में शामिल वोटर व असंग्रहणीय फॉर्म

विधानसभा सूची में शामिल असंग्रहणीय

23-रीगा 308774 29998

24-बथनाहा 307762 2849725-परिहार 315410 2981826-सुरसंड 308295 3092927-बाजपट्टी 319682 2993628-सीतामढ़ी 294171 2859929-रुन्नीसैदपुर 278051 2798930-बेलसंड 250026 39196

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel