[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी फायर बिग्रेड कर्मी की पत्नी से छीनी चेन

फायर बिग्रेड कर्मी की पत्नी से छीनी चेन

0
फायर बिग्रेड कर्मी की पत्नी से छीनी चेन

सीतामढ़ी : हाइवे पर इन दिनों लुटेरों की सक्रियता दहशत का कारण बन गई है. लुटेरे दिनदहाड़े लोगों से बाइक, मोबाइल व आभूषण छीनकर फरार हो जा रहे हैं. इस क्रम में बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने सोमवार को परित्यक्त हाईवे के सिमरा मध्य स्कूल के पास फायर बिग्रेड कर्मी पंजाबी सिंह की पत्नी कुंदन देवी के गले से सोना की चेन छीन कर फरार हो गए. मूल रूप से लखीसराय जिले के बड़हिया थाना के शहजादपुर निवासी कुंदन देवी ने इस संबंध में डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है. बताया है कि उसके पति फायर बिग्रेड में तैनात है. वह सिमरा पुलिस केंद्र में पति के साथ रहती है. सोमवार को फायर स्टाफ की पत्नी के साथ वह सब्जी खरीदने सिमरा बाजार गई थी. लौटने के क्रम में मध्य विद्यालय सिमरा के पास तीन में से एक बदमाश उनके गले से सोना की चेन छीनकर बाजितपुर की ओर फरार हो गया. जब तक लोग पहुंचते बदमाश फरार हो चुके थे.

क्या कहते डीएसपी सदर 1 रामकृष्णा ने बताया है कि बदमाशों कि गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है. जल्द ही घटना में संलिप्त बदमाशों कि गिरफ्तारी कर गिरोह का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel