[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी बाल संरक्षण इकाई की हुई बैठक

बाल संरक्षण इकाई की हुई बैठक

0
बाल संरक्षण इकाई की हुई बैठक

सीतामढ़ी. नगर निगम अतर्गत कैलाशपुरी, डुमरा स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में बाल संरक्षण में कार्यरत सभी हितधारकों के कार्यों की समीक्षा एवं समन्वय को लेकर मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अभिराम त्रिवेदी ने की. उन्होंने बताया कि बच्चों की देख-रेख और संरक्षण हम सभी की प्राथमिकता है. श्री त्रिवेदी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन एवं बाल संरक्षण को प्रभावी बनाना हम सभी का दायित्व है. भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में बाल संरक्षण को प्रभावी बनाने को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. बैठक में परवरिश योजना व बाल संरक्षण समिति की बैठक सभी प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड स्तरीय कराने, बाल श्रमिकों का फॉलोअप एवं पुनर्वास, चाइल्ड हेल्प लाइन के कार्यों, पंजी संधारण आदि मुद्दे पर भी चर्चा हुई. बैठक में डीपीओ आइसीडीएस सह अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी के कंचन कुमारी गिरी, सदस्य सुनीता कुमारी, सीपीओ गोविंद राम, जेजेबी बोर्ड के सदस्य सुबोध राउत, एलपीओ अब्दुल रहीम, चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक वंदना कुमारी, कार्यालय कर्मी संजीव कुमार, धनंजय कुमार, मोनिक कुमारी व रूपम रानी समेत बाल संरक्षण के सभी कर्मी, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, वीरेंद्र कुमार, अदिति संस्था के मनीष कुमार, बीबीए के समन्वयक मुकुंद चौधरी, बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक अभिषेक कुमार, विक्की, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के संतोष कुमार व अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel