[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत, घंटों तक जाम की सड़क

बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत, घंटों तक जाम की सड़क

0
बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत, घंटों तक जाम की सड़क

शिवहर: जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर हनुमान मंदिर और पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह 5:30 बजे के करीब शिवहर टू मुजफ्फरपुर पथ में अज्ञात मोटरसाइकिल की जबरदस्त ठोकर से आठ वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शिवहर टू मुजफ्फरपुर पथ को एक घंटे तक जाम रखा. वहीं घटना की सूचना मिलते ही तरियानी थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को समाप्त कर खुलवाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि रविवार दिन होने की वजह से महादेव को पूजन कर जलाभिषेक करने श्रद्धालु सलेमपुर गौरीशंकर मठ पर जाते हैं. जिसको लेकर रविवार की सुबह 5 बजे के करीब सलेमपुर वार्ड नंबर 4 निवासी राकेश महतो के 8 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार अपनी मां आशा देवी और अन्य ग्रामीणों के साथ सलेमपुर गौरीशंकर मठ पर महादेव को पूजा जलाभिषेक करने जा रहे थे. इसी बीच शिवहर की ओर से आ रही तेज गति में मोटरसाइकिल सवार ने अंकित कुमार को जबरदस्त ठोकर मारकर मुजफ्फरपुर की ओर फरार हो गया. जिसके कारण मोटरसाइकिल की ठोकर से अंकित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel