[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी समृद्धि यात्रा : मुख्यमंत्री आज बेलसंड के चंदौली से करेंगे 41 योजनाओं का शिलान्यास व 26 योजनाओं का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा : मुख्यमंत्री आज बेलसंड के चंदौली से करेंगे 41 योजनाओं का शिलान्यास व 26 योजनाओं का उद्घाटन

0
समृद्धि यात्रा : मुख्यमंत्री आज बेलसंड के चंदौली से करेंगे 41 योजनाओं का शिलान्यास व 26 योजनाओं का उद्घाटन

डुमरा/बेलसंड. समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जिले के बेलसंड से 346 करोड़ रूपये से निर्माण होने वाली 41 योजनाओं का शिलान्यास तो 208.12 करोड़ के लागत से पूर्ण 26 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावे जिले में क्रियान्वित विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, निरीक्षण व जनसंवाद कर सड़क मार्ग से शिवहर के लिए प्रस्थान करेंगे. उक्त सभी कार्यक्रम बेलसंड में आयोजित होगी. इस कार्यक्रम को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह रविवार को चंदौली पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने डीएम व एसपी के साथ सभी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा किया. बताया गया कि जिला प्रशासन के स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.–

पहले चंदौली पुल का करेंगे उद्घाटन, फिर निरीक्षण

बताया गया है कि मुख्यमंत्री पटना से हेलीकॉप्टर से बेलसंड पहुंचेंगे, इस दौरान पहला कार्यक्रम के रूप में सीएम 7089.38 लाख रूपये से बने बेलसंड-मीनापुर पथ के चंदौली घाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल व पहुंच पथ निर्माण का उद्घाटन करेंगे, फिर बागमती तटबंध का निरीक्षण कर हितनारायण उच्च विद्यालय चंदौली के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.

विद्यालय में बना नक्षत्र वाटिका व पुस्तकालय

हितनारायण उच्च विद्यालय में पहुंचते ही मुख्यमंत्री पर्यावरण आधारित बने नक्षत्र वाटिका व पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे. इस परिसर से ही सीएम जिले की योजनाओं का समेकित रूप से शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे.

बोधायन लाइव क्लासेस को भी देखेंगे सीएम

समृद्धि यात्रा के क्रम में सीएम सीतामढ़ी में संचालित बोधायन ऑनलाइन लाइव क्लासेस की विशेषता व इसकी उपयोगिता को भी देखेंगे. बताते चले कि डीएम रिची पांडेय के पहल पर शुरू की गयी बोधायन क्लासेस का संचालन प्रतिभावान शिक्षकों के द्वारा की जा रही है, जिसमें माध्यमिक के छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम को लाइव पढ़ाया जाता है.

समृद्धि यात्रा के तहत सीएम का निर्धारित कार्यक्रम

▪︎ 11.00 बजे: पटना से हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंदौली पुल के समीप आगमन▪︎ 11.20 बजे: हेलीपैड से सीधे चंदौली पुल पर आगमन व पुल का उद्घाटन एवं बागमती तटबंध का निरीक्षण▪︎ 11.25 बजे: हितनारायण उच्च विद्यालय के लिए प्रस्थान▪︎ 11.30 बजे: विद्यालय में नक्षत्र वाटिका व पुस्तकालय का उद्घाटन, बोधायन लाइव क्लासेस का निरीक्षण, जिले की योजनाओं का समेकित रूप से शिलान्यास व उद्घाटन, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण▪︎ 11.55 बजे: सभा स्थल पर आगमन व लाभुकों के साथ जन संवाद▪︎ 11.25 बजे: हितनारायण उच्च विद्यालय में समीक्षात्मक बैठक▪︎ 1.30 बजे: बैठक संपन्न होने के बाद सड़क मार्ग से शिवहर के लिए प्रस्थान– शिलान्यास : विभागवार योजनाओं की संख्या व राशिविभाग योजना राशि भवन निर्माण विभाग 37 321.93 करोड़स्वास्थ्य विभाग 01 6.30 करोड़अल्पसंख्यक कल्याण 01 8.85 करोड़पुल निर्माण निगम 01 7.85 करोड़एलएइओ पुपरी 01 1.7 करोड़– उद्घाटन : विभागवार योजनाओं की संख्या व राशिविभाग योजना राशिपुल निर्माण निगम 02 80.44 करोड़स्वास्थ्य विभाग 05 2.55 करोड़एलएइओ पुपरी 01 28.94 लाख एलएइओ सीतामढ़ी 03 9.30 करोड़पथ निर्माण विभाग 02 89.32 करोड़भवन निर्माण निगम 01 4.69 करोड़ग्रामीण कार्य विभाग 06 5.79 करोड़पुलिस भवन निर्माण निगम 06 16.19 करोड़————————————–सुरक्षा व्यवस्था : स्वान दस्ता व मेटल डिटेक्टर से जांच, कैमरा से भी निगरानीडुमरा. समृद्धि यात्रा के तहत पहुंच रहे मुख्यमंत्री के परिभ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सभी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था तैयार किया है. इसके लिए कार्यक्रम स्थल से लेकर सभी चौक-चौराहा पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है. डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन ने रविवार को हितनारायण उच्च विद्यालय में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग कर उन्हें कई आवश्यक निर्देश दिया. डीएम व एसपी ने भीड़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश के साथ तैनात किया है. बेलसंड एसडीओ व एसडीपीओ को विधि-व्यवस्था की जिम्मेवारी सौंपा है. वहीं, डीएसपी ट्रैफिक को यातायात व्यवस्था पर नजर रखने का निर्देश दिया है.

— चप्पे-चप्पे पर नजर, जांच के बाद प्रवेश की अनुमतिकार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले सभी लोगों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से जांच करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इसके लिए बेलसंड एसडीओ व एसडीपीओ को जिम्मेवारी सौपी गयी है. इसके अलावे कार्यक्रम स्थल, प्रवेश व निकास द्वार, सेफ हाउस व ग्रीन रूम समेत अन्य स्थानों पर स्वान दस्ता, मेटल डिटेक्टर व डीप सर्च मेटल डिटेक्टर द्वारा जांच किया जायेगा. इसके अलावे वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी से भी हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel