[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी ‘भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है’, आर्म्ड फोर्सेज की तारीफ में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कही बड़ी बात

‘भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है’, आर्म्ड फोर्सेज की तारीफ में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कही बड़ी बात

0
‘भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है’, आर्म्ड फोर्सेज की तारीफ में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कही बड़ी बात
Rajesh Ram

Operation Sindoor: कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भारतीय सेना लगातार अपने शौर्य कौशल का परिचय दे रही है. पहलगाम में हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाए जाने और भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देने के बाद पाकिस्तान लगातार भारतीय नागरिकों को टारगेट कर रहा है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. भारतीय सेना भी मुस्तैद है और पाकिस्तान की हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर रही है.

भारतीय सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं कांग्रेस के एक कार्यकर्ता

राजेश राम ने कहा कि हमारी सेना जय हिंद की ताकत के साथ बॉर्डर पर पाकिस्तान की कमर तोड़ेगी. जब-जब पाकिस्तान हमारे देश के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है उसे मुंह की खानी पड़ी है. 1971 में भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिला था. कारगिल में भी उसे पीछे हटना पड़ा था. हमारी सेना सक्षम है. हर व्यक्ति सेना और सरकार के साथ खड़ा है. कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता भारतीय सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

संयम की भी एक सीमा होती है- राजेश राम

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय सेना कार्रवाई कर रही है, पूरा देश उनके साथ है. किस्तान लगातार उकसावे का काम कर रहा है लेकिन हमारी सेना धैर्य और संयम का परिचय दे रही है. संयम की भी एक सीमा होती है. उन्होंने सरकार और सेना की कार्रवाई की भी प्रशंसा की. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेना मजबूत है और आगे भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

Previous article Hand Pump Repair: झारखंड में 74,500 चापाकल खराब, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मरम्मत के लिए स्वीकृत किए 259 करोड़
Next article भारत-पाक तनाव के मद्देनजर सभी थाना प्रभारी रहें सतर्क : एसपी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel