[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Bihar News: सीतामढ़ी में पिकअप वैन से छात्र की मौत, सड़क पर पड़ी रही डेड बॉडी और मछली लूटने में व्यस्त रहे लोग

Bihar News: सीतामढ़ी में पिकअप वैन से छात्र की मौत, सड़क पर पड़ी रही डेड बॉडी और मछली लूटने में व्यस्त रहे लोग

0
Bihar News: सीतामढ़ी में पिकअप वैन से छात्र की मौत, सड़क पर पड़ी रही डेड बॉडी और मछली लूटने में व्यस्त रहे लोग
घटना से जुड़ी तस्वीर

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. इस वीडियो की जमकर निंदा भी की जा रही है. दरअसल, एक मछली लदे वैन ने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान मौके पर ही छात्र की मौत हो गई. इस घटना से जुड़े वीडियो में देखा गया कि एक तरफ सड़क पर छात्र की डेड बॉडी पड़ी थी जबकि दूसरी तरफ लोग मछलियां लूटने में व्यस्त रहे.

कैसा हुई पूरी घटना?

यह पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना इलाके के झझिहट चौक के पास का है. मृतक छात्र की पहचान रितेश कुमार उर्फ गोलू (16 वर्ष) के रूप में हुई है. पूरी घटना को लेकर बताया गया कि छात्र रितेश कुमार कोचिंग जा रहा था. इसी दौरान पुपरी-बेनीपट्टी पर एक मछली लदे वैन ने उसे टक्कर मार दी. मौके पर ही छात्र की मौत हो गई. इसके बाद वैन के ड्राइवर का संतुलन खो गया और वैन पलट गई. इस घटना में एक और युवक घायल हो गया.

पूरी घटना की कार्रवाई में जुटी पुलिस

मछली लदे वैन के पलटते ही लोगों के बीच मछली लूटने की होड़ मच गई. एक तरफ रितेश की डेड बॉडी सड़क पर पड़ी रही. जबकि दूसरी तरफ लोग मछली लूटने में पूरी तरह व्यस्त रहे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. छात्र रितेश को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के मुताबिक, घटना से जुड़े पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है. लेकिन पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

(सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में फिर ठंड से बढ़ सकती है कनकनी, अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

Previous article राज्यस्तरीय सीनियर व अंडर-21 कराटे में रूपाली ने जीता दो स्वर्ण पदक
Next article माप-तौल उपकरणों का भौतिक सत्यापन, एक लाख जुर्माना
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel