[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी हथिया नक्षत्र में मौसम ने ली करवट, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा बागमती का जलस्तर

हथिया नक्षत्र में मौसम ने ली करवट, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा बागमती का जलस्तर

0
हथिया नक्षत्र में मौसम ने ली करवट, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा बागमती का जलस्तर

सोनबरसा में झीम तथा सुंदरपुर व पुपरी में अधवारा नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारीप्रतिनिधि डुमरा. हथिया नक्षत्र में इनदिनों पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव के साथ-साथ नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है. जिले में शुक्रवार व शनिवार को जमकर बारिश हुई. इसके कारण बागमती समेत अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज़ की जा रही है. कई स्थानों पर बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को दोपहर तीन बजे तक ढेंग में 1.20 मीटर तो सोनाखान में 2.30 मीटर बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा है. वहीं, बागमती का जलस्तर डुब्बाघाट में 97 सेमी, चंदौली में 1.38 सेमी तो गोवाबाडी में लालबकेया नदी का जलस्तर तीन सेमी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. इसी तरह सोनबरसा में झीम तो सुंदरपुर व पुपरी में अधवारा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. — नदियों के जलस्तर की प्रवृति स्थान नदी जलस्तर (मीटर) प्रवृति ढेंग रेलवे पुल बागमती 72.70 वृद्धि सोनाखान बागमती 71.10 वृद्धि डुब्बाघाट बागमती 62.25 वृद्धि चंदौली बागमती 59.68 वृद्धि कटौझा बागमती 56.38 वृद्धि सोनबरसा झीम 80.32 वृद्धि सुंदरपुर अधवारा 60.80 वृद्धि पुपरी अधवारा 52.58 वृद्धि गोआवाडी लालबकेया 72.15 वृद्धि — शनिवार को जिले में हुई 36.12 एमएम बारिश फोटो-1 कुमार चौक पर गिरा पेड़. डुमरा. जिले में शनिवार के सुबह तक जमकर बारिश हुई. बारिश के कारण जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गयी है. वहीं, जिला मुख्यालय स्थित कुमार चौक के समीप एक पेड़ के गिर जाने से शंकर चौक से कुमार चौक के बीच आवागमन बंद हो गयी. कृषि विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 36.12 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक बारिश बैरगनिया, मेजरगंज व सुप्पी प्रखंड में रिकॉर्ड किया गया है. यहां क्रमश: 52.4, 50.4 एवं 50.2 एमएम बारिश हुई है. जबकि सबसे कम बारिश परसौनी में हुआ है. यहां 16.8 एमएम रिकॉर्ड किया गया है. — प्रखंडवार बारिश का रिकॉर्ड प्रखंड वर्षापात बैरगनिया 52.04 एमएम बाजपट्टी 18.06 एमएम बथनाहा 46.08 एमएम बेलसंड 37.04 एमएम बोखड़ा 28.06 एमएम चोरौत 30.02 एमएम डुमरा 38.04 एमएम मेजरगंज 50.04 एमएम नानपुर 31.08 एमएम परिहार 36.06 एमएम परसौनी 16.08 एमएम पुपरी 35.02 एमएम रीगा 32.08 एमएम रुन्नीसैदपुर 36.08 एमएम सोनबरसा 34.08 एमएम सुप्पी 50.02 एमएम सुरसंड 36.02 एमएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel