[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी 9 महीने से वेतन नहीं मिला, सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अधिकारियों ने दिया भरोसा

9 महीने से वेतन नहीं मिला, सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अधिकारियों ने दिया भरोसा

0
9 महीने से वेतन नहीं मिला, सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अधिकारियों ने दिया भरोसा
आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

सीतामढ़ी से केशव आनंद की रिपोर्ट

ASHA Workers Protest: नौ महीने से मानदेय का इंतजार कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं का सब्र मंगलवार को टूट गया. सीतामढ़ी के बोखड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर लंबित भुगतान की मांग उठाई. उनका कहना था कि महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की प्रगति राज ने लगातार दूसरी बार जीता सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक

“घर चलाना मुश्किल हो गया है”

प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले नौ महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि लगातार काम करने के बावजूद भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है. परिवार के खर्च और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है.

प्रमुख से लगाई गुहार

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख सुधीर कुमार साह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.

आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. प्रमुख ने मामले को गंभीर बताते हुए मौजूद एकाउंटेंट को लंबित मानदेय का भुगतान जल्द सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

जनप्रतिनिधियों ने भी किया समर्थन

माले नेता नेयाज अहमद सिद्दीकी और मुखिया प्रतिनिधि सिकंदर यादव भी मौके पर पहुंचे.

दोनों ने आशा कार्यकर्ताओं की मांग को उचित बताते हुए स्वास्थ्य विभाग से अविलंब लंबित मानदेय जारी करने की मांग की.

अधिकारियों ने कब तक भुगतान का दिया भरोसा?

मौके पर पहुंचे डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं का मार्च तक का मानदेय भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक सभी आशा कार्यकर्ता अपना वेतन दावा अपलोड कर देंगी, तो शेष महीनों का भुगतान भी 20 जुलाई तक कर दिया जाएगा.

अब आशा कार्यकर्ताओं की नजर विभाग के इस आश्वासन पर टिकी है कि तय समय सीमा के भीतर लंबित मानदेय का भुगतान होता है या नहीं.

ये भी पढ़ें: पटना जंक्शन पर रील बनाई तो 6 महीने का जेल, लगेगा जुर्माना भी, निगरानी के लिए बनी विशेष टीम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel