[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी छत पर धान समेटने के दौरान हादसा: ओस से बचाने की कोशिश में गई एक ज़िंदगी

छत पर धान समेटने के दौरान हादसा: ओस से बचाने की कोशिश में गई एक ज़िंदगी

0
छत पर धान समेटने के दौरान हादसा: ओस से बचाने की कोशिश में गई एक ज़िंदगी

सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र की बैरहा बराही पंचायत के कोआरी गांव में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय किसान बिलट मंडल की मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वे घर की छत पर सूखने के लिए रखे धान को समेटने गए थे. परिजनों के अनुसार, शाम को घर लौटने के बाद बिलट मंडल को याद आया कि धान अब तक छत पर ही पड़ा है. ओस गिरने की आशंका के चलते वे हड़बड़ी में छत पर चढ़ गए.

धान समेटने के दौरान उनका पैर फिसल गया

धान समेटने के दौरान उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वे सीधे छत से नीचे जमीन पर गिर पड़े. गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बताया गया कि जिस छत पर धान रखा गया था, वहां किसी प्रकार की रेलिंग नहीं थी, जिससे हादसे की आशंका पहले से बनी हुई थी.

सहायता दिलाने का आश्वासन दिया

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के घर जुट गए. जिला पार्षद सुशील मंडल और पंचायत के मुखिया रमेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. दोनों जनप्रतिनिधियों ने सरकार से नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. यह हादसा ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा इंतजामों की कमी को भी उजागर करता है.

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के घर जुट गए. जिला पार्षद सुशील मंडल और पंचायत के मुखिया रमेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. दोनों जनप्रतिनिधियों ने सरकार से नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. यह हादसा ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा इंतजामों की कमी को भी उजागर करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel