[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी रून्नीसैदपुर में कार से 12.317 किग्रा चांदी जब्त, युवक गिरफ्तार

रून्नीसैदपुर में कार से 12.317 किग्रा चांदी जब्त, युवक गिरफ्तार

0

सीतामढ़ी. रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के कटरा एसएसटी चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी के द्वारा गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान कार से 12.317 किलोग्राम चांदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान महिंदवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव निवासी नवीन कुमार साह के रुप में की गयी है. पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बताया कि बरामद चांदी की अनुमानित मूल्य लगभग 9.90 लाख आंकी गयी है. पूछताछ के क्रम में उक्त व्यक्ति द्वारा चांदी से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. बरामद चांदी एवं अन्य सामग्री को एसएसटी पदाधिकारी द्वारा विधिवत जब्त किया गया है. अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला अतंर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरंतर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. मालूम हो कि बुधवार की रात नगर थाने की भासर पुलिस पिकेट की टीम ने दही चूड़ा मोड़ के पास ऑटो सवार पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन निवासी सन्नी कुमार के पास से 4.915 किलोग्राम चांदी बरामद की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel