[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार गरीबनाथ धाम श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए नई व्यवस्था, मधौल में खुलेंगे 5 विशेष काउंटर

गरीबनाथ धाम श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए नई व्यवस्था, मधौल में खुलेंगे 5 विशेष काउंटर

0
गरीबनाथ धाम श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए नई व्यवस्था, मधौल में खुलेंगे 5 विशेष काउंटर
निरीक्षण करते अधिकारीगण

Shravani Mela Muzaffarpur: बाबा गरीबनाथ धाम श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेज हो गई हैं. इस बार कांवरियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं. प्रशासन ने कांवरियों के ठहराव से लेकर जलार्पण और चिकित्सा सुविधा तक के लिए विस्तृत योजना तैयार की है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

मधौल पावर ग्रिड के पास मिलेगा ठहराव पास

इस बार मधौल पावर ग्रिड के पास कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए विशेष पर्ची (पास) जारी की जाएगी.

इसके लिए चार से पांच विशेष काउंटर बनाए जाएंगे. यहां से कांवरियों को ठहराव स्थल का पास मिलेगा, ताकि उन्हें जगह तलाशने में परेशानी न हो और व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे.

पर्यवेक्षण समिति को सौंपी गई जिम्मेदारी

श्रावणी मेला की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पर्यवेक्षण समिति का गठन किया है.

समिति में उप विकास आयुक्त, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और दो वरीय उपसमाहर्ताओं को शामिल किया गया है. सभी अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है.

फकुली से गरीबनाथ मंदिर तक रहेंगी एंबुलेंस

श्रावणी मेला के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है.

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि फकुली से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक पूरे कांवरिया मार्ग पर पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके.

अतिक्रमण हटाने के लिए बनेगी अलग टीम

भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंदिर के आसपास का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा.

इसके लिए प्रशासन ने अलग टीम गठित करने का निर्णय लिया है. चिन्हित फुटपाथी दुकानदारों को नोटिस देकर निर्धारित समय के भीतर स्थान खाली करने का निर्देश दिया जाएगा.

कांवरियों की सुविधा पर रहेगा प्रशासन का फोकस

प्रशासन का कहना है कि इस बार श्रावणी मेला में कांवरियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा.

ठहराव, चिकित्सा, साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel