[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar भागलपुर में अपराधियों ने सोये हुए किसान को गोलियों से भूना, हत्या के बाद आधा किमी दूर फेंका शव

भागलपुर में अपराधियों ने सोये हुए किसान को गोलियों से भूना, हत्या के बाद आधा किमी दूर फेंका शव

0
भागलपुर में अपराधियों ने सोये हुए किसान को गोलियों से भूना, हत्या के बाद आधा किमी दूर फेंका शव

भागलपुर. जिले के बिहपुर के नदी थाना क्षेत्र में बासा पर सो रहे किसान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रखंड के लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के 30 वर्षीय पशुपालक किसान सूरज यादव गरैया कोसी दियारा स्थित बासा पर तीन अन्य साथियों के साथ सोये हुए थे. देर रात करीब 10 की संख्या में आये बदमाशों ने सूरज को उठाकर गोलियों से भून डाला. घटनास्थल पर ही सूरज की मौत हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

किसान को मारी गयी थी छह गोली

सूरज को करीब छह गोली मारी गयी थी. कनपटी, पेट, छाती और कमर में गोली के निशान मिले हैं. बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को करीब आधा किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक दिया. सुबह किसान का शव बरामद हुआ. शव बरामद होने के बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह बड़ा भाई राज कुमार यादव, पिता मटरू यादव सहित अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे.

हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं 

घटना के बाद ग्रामीणों मेंआक्रोश है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने बताया कि सूरज यादव अन्य साथियों के साथ भैंस लेकर बासा पर रहते थे. बासा लत्तीपुर गांव से करीब 20 कि.मी. दूर है. नदी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नदी थाना प्रभारी ने बताया कि बासा पर सो रहे अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel