[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा Bihar News: तालाब में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, खेलते वक्त पैर फिसलने से हुआ हादसा

Bihar News: तालाब में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, खेलते वक्त पैर फिसलने से हुआ हादसा

0
Bihar News: तालाब में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत, खेलते वक्त पैर फिसलने से हुआ हादसा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकरामा गांव स्थित तालाब में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. मृतक की पहचान जानकी यादव की 6 वर्षीय बेटी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस गांव पहुंचकर मृत बालिका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना के समय खेत में काम कर रहे थे परिजन

इस संबंध में मृत बालिका के पिता जानकी यादव ने बताया कि घटना के समय वे खेत में काम कर रहे थे. उसी समय उनकी बेटी खेलने के दौरान घर के बगल में अवस्थित पानी से भरे तालाब के पास चली गई. तालाब के तटबंध पर अचानक पाव फिसल जाने के कारण वह तालाब में जा गिरी. जहां उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद बेटी का शव तालाब से बरामद किया गया. मृत बच्ची तीन भाई-बहनों में अकेली बहन थी.

Also Read: बिहार के इस जिले में 9 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, कड़ाके की ठंड पर DM ने लिया निर्णय

पुलिस ने क्या कहा?

स्थानीय थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस बालिका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में स्थानीय थाना में एक यूडी केस अंकित करने की कार्रवाई की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article इस दिन रखा जाएगा साल का पहला प्रदोष व्रत, भगवान शिव और देवी पार्वती होंगे प्रसन्न
Next article जिस पिच पर गायें चर सकती थीं, आईसीसी ने थमाई क्लीन चिट, ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर पिचों की रेटिंग आई सामने  
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel