[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा शेखपुरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 1.43 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

शेखपुरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 1.43 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

0
शेखपुरा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 1.43 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

शेखपुरा से निरंजन कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura Pulse Polio Campaign:
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को शेखपुरा जिले के जमालपुर आंगनबाड़ी केंद्र से अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया. जिला पदाधिकारी शेखर आनंद, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयाशंकर निधि ने पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की.

इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मवीर चौधरी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रभाष पांडेय, स्वास्थ्य प्रशिक्षक सर्वेश्वर कुमार, WHO के एक्सटर्नल मॉनिटर समेत स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

1.43 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने बताया कि जिले में 1,43,922 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए 305 हाउस-टू-हाउस टीम, 72 मोबाइल टीम तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख आवागमन स्थलों पर ट्रांजिट टीमों की तैनाती की गई है.

उन्होंने कहा कि सभी टीमें घर-घर जाकर पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी ताकि एक भी बच्चा अभियान से वंचित न रह जाए.

हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब पाँच वर्ष से कम आयु का प्रत्येक बच्चा पोलियो की खुराक प्राप्त करेगा. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें.

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

स्वास्थ्यकर्मियों से पूरी निष्ठा के साथ अभियान चलाने की अपील

सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की खुराक देना है. उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.

‘दो बूंद जिंदगी की’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास के प्रत्येक पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चे तक पोलियो की दो बूंद दवा पहुंचाने में सहयोग करें और “दो बूंद जिंदगी की” संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर शेखपुरा को पूर्णतः पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.

इसे भी पढ़ें: शेखपुरा में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन, 18 से 20 घंटे बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Previous article मां का आरोप पिता और दादी ने मासूम को जहर देकर मारा, सीवान पुलिस ने कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Next article पटना में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से लौटी बाजार की रौनक, शादी के सीजन में ग्राहकों को राहत
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel