[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 25 जुलाई को, मतदाता सूची जारी, 310 अधिवक्ता करेंगे मतदान

शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 25 जुलाई को, मतदाता सूची जारी, 310 अधिवक्ता करेंगे मतदान

0
शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 25 जुलाई को, मतदाता सूची जारी,  310 अधिवक्ता करेंगे मतदान
प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheikhpura News : बिहार राज्य बार काउंसिल से हरी झंडी मिलने के बाद जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. चुनाव पदाधिकारी ने 25 जुलाई (शनिवार) को मतदान की तिथि निर्धारित की है. चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन से कर दी गई है. जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय में कार्यरत 310 अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में प्रकाशित किए गए हैं.

17 पदों के लिए नामांकन और जांच की तारीख तय

सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद 6 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 जुलाई से 13 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच सहित अन्य चुनावी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी. 19 जुलाई को चुनाव मैदान में बने रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी. चुनाव पदाधिकारी कृष्ण प्रसाद तिवारी ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के कुल 17 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा.

अध्यक्ष सहित 17 पदों के लिए उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

इनमें अध्यक्ष, महासचिव, एक उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, दो-दो सहायक सचिव एवं अंकेक्षक सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के पद शामिल हैं. जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विभिन्न पदों के संभावित उम्मीदवार समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं.

Also Read : फतेहपुर नगर पंचायत में आमने-सामने होंगे मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद, बोर्ड की बैठक आज, हंगामे के पूरे आसार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel