Sheikhpura News : समाहरणालय परिसर में संचालित निबंधन कार्यालय का अब अपना भवन होगा. इसके लिए शेखपुरा नगर क्षेत्र के हसनगंज पहाड़ी में 50 डिसमिल जमीन आवंटित कर दिया गया है. निर्माण कार्य को लेकर स्थान भी चयनित कर लिया गया है. प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि लंबे अरसे से चल रहे अटकलों को अब विराम लग गया है. हसनगंज पहाड़ी में उत्खनन कार्य के बाद समतल जमीन पर यह निर्माण किया जाना है.
हसनगंज पहाड़ी पर सरकारी संस्थानों की श्रृंखला में जुड़ेंगे निबंधन कार्यालय
इसके पूर्व यहां महिला आईटीआई, लघु सिंचाई विभाग और एफसीआई कार्यालय का निर्माण कार्य किया जा चुका है. वही यातायात थाना निर्माण को लेकर अभी स्थल प्रस्तावित है. करीब आठ महापूर्व शुरू हुए निबंधन कार्यालय निर्माण स्थल के कवायत में विरोध भी शुरू हुआ था लेकिन उसी गतिरोध के बीच निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दिया गया है. अंचल कार्यालय से मिली जानकारी में बताया गया है कि निबंधन कार्यालय को लेकर 50 डिसमिल जमीन चिन्हित कर आवंटित कर दिया गया था.
बेहतर सड़क नेटवर्क से लोगों को मिलेगी निबंधन कार्यालय तक आसान पहुंच
वर्तमान भौगोलिक की स्थिति में निबंधन कार्यालय तक पहुंचाने के लिए शेखपुरा-शाहपुर सड़क मार्ग के हसनगंज रेलवे क्रॉसिंग के बगल से सड़क मार्ग चिन्हित है. वही चांदनी चौक से गोला रोड होते हुए हसनगंज पहाड़ तक आवागमन बहाल है. इसके साथ ही शेखपुरा शहर के खांडपर स्थित राम जानकी मंदिर के समीप से भी हसनगंज पहाड़ी तक आवा गमन को लेकर सड़क मार्ग बहाल है. इंतमाम परिस्थितियों के बीच निबंधन कार्यालय का निर्माण का रास्ता हसनगंज पहाड़ी के लिए साफ हो गया है.
Also Read : पंचायत चुनाव से पहले डोभी में राजनीतिक हलचल बढ़ी, आरक्षण रोस्टर 2026 को लेकर चौक-चौराहों पर चर्चा तेज
