[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: चुनावी रणनीति बनाने में जुटे संभावित उम्मीदवार

शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: चुनावी रणनीति बनाने में जुटे संभावित उम्मीदवार

0
शेखपुरा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: चुनावी रणनीति बनाने में जुटे संभावित उम्मीदवार
प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheikhpura News : जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन को लेकर जिले में चुनावी माहौल गर्म हो गया है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे अधिवक्ताओं की गतिविधियां तेज हो गई हैं. संभावित उम्मीदवार अपने-अपने समर्थन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं.

बार काउंसिल के मॉडल रूल-2018 के तहत होगा अधिवक्ता संघ का चुनाव

निर्वाचन पदाधिकारी बृजेश प्रसाद तिवारी ने चुनाव लड़ने के इच्छुक अधिवक्ताओं के लिए पात्रता और नामांकन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने बताया कि चुनाव बिहार राज्य बार काउंसिल द्वारा निर्धारित मॉडल रूल-2018 के अनुसार कराया जाएगा. निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 20 वर्ष का अधिवक्ता के रूप में अनुभव होना अनिवार्य है.

नामांकन शुल्क 1000 रुपये, नियमों के तहत होगी पूरी प्रक्रिया

वहीं महासचिव पद के लिए न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव आवश्यक रखा गया है. इन मानकों को पूरा करने वाले अधिवक्ता ही संबंधित पदों के लिए नामांकन दाखिल कर सकेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार को 1,000 रुपये का नामांकन शुल्क जमा करना होगा. चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुरूप पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है. नामांकन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक और पेशेवर गतिविधियां तेज हो गई हैं.

Also Read : EPFO नियमों में बदलाव पर सीटू की चेतावनी, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा की उठी मांग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel