[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा शेखपुरा में 6 जुलाई से शुरू होगी ITI परीक्षा, कदाचार रोकने के लिए उड़नदस्ता दल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

शेखपुरा में 6 जुलाई से शुरू होगी ITI परीक्षा, कदाचार रोकने के लिए उड़नदस्ता दल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

0
शेखपुरा में 6 जुलाई से शुरू होगी ITI परीक्षा, कदाचार रोकने के लिए उड़नदस्ता दल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
एसडीएम प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक.

Sheikhpura ITI Exam 2026 : जिले में आगामी आईटीआई परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने को लेकर एसडीएम प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किए गए सभी स्टैटिक दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता दंडाधिकारियों (फ्लाइंग स्क्वाड) एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया.

दो पालियों में होगी परीक्षा

इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग (पटना) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिले के कुल 09 चयनित परीक्षा केंद्रों पर 06 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक दो पालियों में आईटीआई परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. निर्धारित समय सारणी के तहत प्रथम पाली का समय पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 01:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक तय किया गया है.

परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु सभी चिन्हित परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है.

संवेदनशील केंद्रों पर रखी जाएगी विशेष निगरानी

परीक्षा के दौरान जिले में सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, प्रतिबंधित सामग्रियों के प्रवेश पर पूर्ण रोक, संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी, उड़नदस्ता दल की निरंतर सक्रियता तथा दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के संबंध में बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई.

दंडाधिकारियों को समय पर पहुंचने का निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय से काफी पूर्व अपने-अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें तथा पूरी परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखें. उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक परीक्षार्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप गहन जांच सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार की स्थिति सामने आने पर तत्काल नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

एसडीपीओ ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को मुस्तैदी से डटे रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें, आसपास जुटने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष रूप से पैनी निगरानी रखें तथा परीक्षा की पवित्रता एवं शुचिता बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता व आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

शांतिपूर्ण परीक्षा कराने का निर्देश

समीक्षा बैठक के अंत में यह कड़ा निर्देश भी जारी किया गया कि सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल एवं पुलिस पदाधिकारी विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे.

Also Read : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शेखपुरा में सड़क सुरक्षा की समीक्षा, पेट्रोल पंपों के लिए तय हुए सुरक्षा मानक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel