[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा शेखपुरा: आपदा से बचाव को लेकर डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

शेखपुरा: आपदा से बचाव को लेकर डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

0
शेखपुरा: आपदा से बचाव को लेकर डीएम ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
जागरूकता रथ को रवाना करते डीएम.

शेखपुरा सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura News : जिले में आपदा प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया. जिलाधिकारी शेखर आनंद ने हरी झंडी दिखाकर इस रथ को प्रखंडों और पंचायतों के लिए रवाना किया.

यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को बाढ़, सुखाड़, आगजनी, भूकंप, आकाशीय बिजली, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी देगा.

आपदा के समय जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव: डीएम

इस अवसर पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि आपदा के समय सतर्कता और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है. उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को विभिन्न आपदाओं से निपटने और सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि मानसून को देखते हुए संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

आगजनी और अन्य आपदाओं पर भी जागरूकता

जिलाधिकारी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से होने वाली आगजनी की घटनाओं से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से निपटने के उपायों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें.

कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. इस अवसर पर एलडीएम लखींद्र पासवान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

Also Read : चेवाड़ा में इंसानियत की मिसाल, भटकी महिला को भोजन कराकर परिजनों को सौंपा

Previous article स्कूल जा रही दो शिक्षिकाओं को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
Next article ओवरलोड वाहनों पर नहीं लग रही लगाम, क्षमता से अधिक माल लेकर सड़कों पर दौड़ रहे वाहन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel