[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा शेखपुरा के अरियरी में लगातार हो रही चोरी, सीसीटीवी फुटेज से एक चाेर पकड़ाया

शेखपुरा के अरियरी में लगातार हो रही चोरी, सीसीटीवी फुटेज से एक चाेर पकड़ाया

0
शेखपुरा के अरियरी में लगातार हो रही चोरी, सीसीटीवी फुटेज से एक चाेर पकड़ाया
पुलिस गिरफ्त में चोर.

अरियरी (शेखपुरा) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट Shekhpura News : शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दल्लू चौक में हुई लगातार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सदर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है.

कुछ दिन पूर्व दल्लू चौक स्थित पांच पुलिया के समीप रंजन मुर्गी फार्म का दरवाजा तोड़कर करीब 70 हजार रुपये मूल्य की बैटरी और अन्य सामान की चोरी कर ली गई थी. इस पूरी घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें दो युवक तलवार के साथ चोरी करते नजर आए थे.

डलहर गांव में कार्रवाई

फार्म संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके फार्म में इससे पहले भी चार बार चोरी की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन इस बार मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच तेज कर दी गई.

सदर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन करते हुए अरियरी थाना क्षेत्र के डलहर गांव निवासी कामेश्वरी यादव के पुत्र आनंदी यादव को गिरफ्तार कर लिया.

चोरी का सामान बरामद

थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. चोरी गया सामान और घटना में इस्तेमाल किया गया तलवार एकसारी रेलवे पोल के पास छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने आवश्यक मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है.

Also Read: नालंदा में कानूनी अधिकारों के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक, घरेलू हिंसा और बाल विवाह पर हुई चर्चा

Previous article गया जंक्शन पर रेलवे का बड़ा एक्शन, इन यात्रियों से वसूला गया जुर्माना, टी-स्टॉल संचालकों को अंतिम चेतावनी
Next article बारिश के मौसम में इन 5 चीजों को दोबारा गर्म करके खाना पड़ सकता है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel