[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर Sheohar: 25 साल बाद शिवहर को मंत्री पद मिलने की चर्चा, समर्थकों में खुशी की लहर

Sheohar: 25 साल बाद शिवहर को मंत्री पद मिलने की चर्चा, समर्थकों में खुशी की लहर

0
Sheohar: 25 साल बाद शिवहर को मंत्री पद मिलने की चर्चा, समर्थकों में खुशी की लहर
डॉ. श्वेता गुप्ता के साथ पटना रवाना होते समर्थक.

Sheohar News: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में शिवहर विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता का नाम शामिल होने की चर्चा से जिले में जश्न का माहौल बन गया है. इस खबर के बाद जदयू और एनडीए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिवहर से करीब 50 छोटी-बड़ी गाड़ियों का काफिला गांधी मैदान, पटना के लिए रवाना हुआ. इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष समर्थक शामिल रहे.

25 साल बाद शिवहर को मिल सकता है मंत्री पद

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 25 वर्षों बाद शिवहर के किसी स्थानीय विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है. इसे जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है.

समर्थकों का कहना है कि पूर्व कद्दावर नेता रघुनाथ झा के निधन के बाद जिले के विकास की गति धीमी पड़ गई थी. अब डॉ. श्वेता गुप्ता के मंत्री बनने से विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह

शपथ ग्रहण को लेकर भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. डॉ. श्वेता गुप्ता को बधाई देने वालों में भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार राजू, विनय सिंह, विधि प्रकोष्ठ के शशि सुमन और प्रवक्ता देशबंधु शर्मा समेत कई नेता शामिल रहे.

महिला समर्थकों की भी बड़ी भागीदारी

पटना रवाना होने वाले समर्थकों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं. लक्ष्मी देवी, पूनम देवी और किरण देवी समेत कई महिला समर्थकों ने इसे शिवहर के लिए गौरव का क्षण बताया.

समर्थकों का कहना है कि डॉ. श्वेता गुप्ता ने राजनीति में आने के बाद से लगातार क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है और अब मंत्री पद मिलने से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी.

शिवहर से मनीश कुमार नंदन की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel