[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर Sheohar News: बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा पर बड़ा संदेश, विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sheohar News: बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा पर बड़ा संदेश, विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
Sheohar News: बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा पर बड़ा संदेश, विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
AI जेनरेटेड इमेज

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर शिवहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से विशेष विधिक जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता संबंधी सुविधाओं की जानकारी देना था. इस दौरान बुजुर्गों की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें मौके पर ही विधिक परामर्श उपलब्ध कराया गया.

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष दीपक कुमार के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व डीएलएसए के सचिव सह न्यायिक पदाधिकारी ललन कुमार रजक ने किया.

बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं : सचिव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएलएसए सचिव ललन कुमार रजक ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यदि किसी बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार या उत्पीड़न की घटना होती है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार है.

वरिष्ठ नागरिक कानून की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में “माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007” के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि इस कानून के तहत वरिष्ठ नागरिक अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी मदद ले सकते हैं और जरूरत पड़ने पर संबंधित प्राधिकार से सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा बुनियाद केंद्र जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बुजुर्गों को इन योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई.

साइबर ठगी से बचने की दी सलाह

कार्यक्रम में सवेरा स्वयंसेवी संगठन के सचिव मोहन कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, केवाईसी संबंधी जानकारी, बैंक विवरण या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से साइबर ठगी का खतरा बढ़ सकता है.

समाज की जिम्मेदारी पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान पेंशनर समाज जिला शाखा शिवहर के सचिव रामपदार्थ सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता हरिद्वार राय पटेल ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल को समाज की नैतिक जिम्मेदारी बताया.

Previous article NCERT की कक्षा 9 की किताब से हटेगी ‘डांसिंग गर्ल’ की बदली हुई फोटो, संस्थान ने मानी अपनी गलती
Next article धनबाद : कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से इसीएल के रिटायर्ड कर्मी की मौत, महिला घायल
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel