[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर शिवहर: चेक बाउंस के मुकदमों से पाएं मुक्ति, शिवहर में 18 जुलाई और 21 नवंबर को लगेगी लोक अदालत

शिवहर: चेक बाउंस के मुकदमों से पाएं मुक्ति, शिवहर में 18 जुलाई और 21 नवंबर को लगेगी लोक अदालत

शिवहर: चेक बाउंस के मुकदमों से पाएं मुक्ति, शिवहर में 18 जुलाई और 21 नवंबर को लगेगी लोक अदालत
प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheohar News: चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) के लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शिवहर में इस साल दो विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा. सोमवार को एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. तय कार्यक्रम के अनुसार, पहली विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को और दूसरी 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी.

297 मामलों की हुई पहचान,पक्षकारों को भेजे जा रहे नोटिस

प्राधिकार के सचिव ने बताया कि विशेष लोक अदालत के लिए अब तक कुल 297 चेक बाउंस मामलों को चिन्हित किया जा चुका है. इन मामलों से जुड़े पक्षकारों को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए भौतिक (फिजिकल) और ऑनलाइन माध्यम से नोटिस भेजे जा रहे हैं. बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) प्रमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में अधिक से अधिक मामलों को आपसी समझौते के आधार पर सुलझाने की रणनीति बनाई गई.

हेल्पलाइन नंबर जारी, सचिव ने की लाभ उठाने की अपील

सचिव ललन कुमार रजक ने आम जनता और वादियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है ताकि सालों से लटके मुकदमों से छुटकारा मिल सके. किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए प्राधिकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 7070092435 भी जारी किया गया है. इस महत्वपूर्ण बैठक में सीजेएम सहित जिले के कई अन्य न्यायिक पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे.

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel