[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर Sheohar News: शिवहर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति का गठन, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए तीन पार्षद

Sheohar News: शिवहर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति का गठन, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए तीन पार्षद

0
Sheohar News: शिवहर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति का गठन, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए तीन पार्षद
सशक्त स्थायी समिति का गठन, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए तीन पार्षद

Sheohar News: शिवहर से एक बड़ी राजनीतिक और प्रशासनिक खबर सामने आ रही है. नगर परिषद शिवहर की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर समाहरणालय के संवाद कक्ष में शनिवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई. इस चुनाव में खास बात यह रही कि सभी वार्ड पार्षदों की आपसी सहमति से तीन पार्षदों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. निर्विरोध चुने गए सदस्यों में वार्ड नंबर-8 के पार्षद संजय जायसवाल, वार्ड नंबर-11 के पार्षद मुकेश पासवान तथा वार्ड नंबर-18 की पार्षद पूनम शर्मा शामिल हैं.

वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया, दिलाई गई शपथ

यह पूरी निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर आयोजित की गई थी. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम मेघावी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी दीक्षा भगत और पिपराही, डुमरी कटसरी व शिवहर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) की टीम मौजूद रही. सर्वसम्मति बनने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अविनाश कुणाल ने नवनिर्वाचित तीनों सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद समर्थकों और पार्षदों ने नए सदस्यों को माला पहनाकर बधाई दी.

विकास कार्यों को मिलेगी गति, सभापति ने जताया भरोसा

शपथ ग्रहण के बाद सभी सदस्य नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने उन्हें सम्मानित किया. सभापति ने बताया कि नगर के विकास, वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों को गति देने में इस समिति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी. दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 2023 में भी इन्हीं तीनों सदस्यों को तत्कालीन प्रशासन की देखरेख में निर्विरोध चुना गया था. पार्षदों ने एक बार फिर पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है. सभापति ने सभी पार्षदों से अपील की कि वे नगर के विकास के लिए इसी तरह एकजुट होकर काम करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel