[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर Muharram News: मुहर्रम पर निकला भव्य ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Muharram News: मुहर्रम पर निकला भव्य ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

0
Muharram News: मुहर्रम पर निकला भव्य ताजिया जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
निकाले गए ताजिया जुलूस में करतब दिखाते अखाड़े के खिलाड़ी

Muharram News: नगर परिषद क्षेत्र समेत पूरे शिवहर जिले में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. विभिन्न अखाड़ों की ओर से आकर्षक ताजिया जुलूस निकाले गए. जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ जंजीरी मातम और हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया.

विवाद के बाद सभापति की पहल से निकला जुलूस

जुलूस से एक दिन पहले गुरुवार को पूर्वाभ्यास के दौरान गांधी चौक पर दो अखाड़ों के बीच विवाद हो गया था. इसके बाद नगर थाना पुलिस ने दोनों अखाड़ों के लाइसेंसधारकों को हिरासत में लेकर 46 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की.

इस कार्रवाई के विरोध में शहर के सभी नौ अखाड़ों ने मुहर्रम पर ताजिया जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया था. हालांकि नगर सभापति राजन नंदन सिंह की पहल और समझाइश के बाद सभी अखाड़ों ने अपना फैसला बदलते हुए शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया जुलूस निकाला. इस दौरान युवाओं ने हजरत इमाम हुसैन के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया.

अखाड़ों में दिखे पारंपरिक युद्धकला के करतब

राजस्थान चौक सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर अखाड़ों के खिलाड़ियों ने परंपरागत हथियारों के साथ आकर्षक प्रदर्शन किया. या अली और या हुसैन के नारों के बीच जंजीरी मातम और पारंपरिक युद्धकला के प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

डीएम-एसपी के निर्देश पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम प्रतिभा रानी और एसपी शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर राजस्थान चौक सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए थे. ओएसडी संदीप कुमार, ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार, बीडीओ मोहम्मद राहिल, प्रभारी नगर थानाध्यक्ष मंजर आलम सहित कई अधिकारी पूरे समय निगरानी करते रहे.

इसके अलावा एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ अनुशील कुमार जिले के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और जुलूस मार्गों पर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई.

यह भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा और ड्रोन निगरानी में निकला मोहर्रम का ताजिया जुलूस, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पर्व

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel