[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर तरियानी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आठ घर जलकर राख, SDM ने लिया जायजा

तरियानी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आठ घर जलकर राख, SDM ने लिया जायजा

0
तरियानी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आठ घर जलकर राख, SDM ने लिया जायजा
गैस सिलेंडर विस्फोट और आग की घटना के बाद निरीक्षण करते एसडीएम अविनाश कुणाल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी

शिवहर के तरियानी से मधुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Sheohar Fire News: तरियानी प्रखंड में गैस सिलेंडर विस्फोट और भीषण आग की घटना के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है. घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. छह घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है.

आठ घर जलकर हुए राख

एसडीएम ने बताया कि आग की चपेट में आने से कुल आठ घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है. घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

तरियानी अंचलाधिकारी कुमार रोहित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका सामने आई है. हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

प्रभावित परिवारों को दी गई तत्काल राहत

प्रशासन की ओर से सभी प्रभावित परिवारों के बीच तत्काल पॉलीथीन शीट का वितरण किया गया है. अंचलाधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की जांच पूरी होने के बाद प्रत्येक पात्र प्रभावित परिवार को नियमानुसार 12 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

जिला प्रशासन कर रहा निगरानी

एसडीएम अविनाश कुणाल ने कहा कि घायलों के इलाज की लगातार निगरानी की जा रही है. जिला प्रशासन राहत एवं पुनर्वास कार्यों पर विशेष नजर रखे हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel