[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर शिवहर: समोद साह हत्या मामले में अल्टीमेटम, पांच दिन में गिरफ्तारी नहीं तो होगा धरना

शिवहर: समोद साह हत्या मामले में अल्टीमेटम, पांच दिन में गिरफ्तारी नहीं तो होगा धरना

0
शिवहर: समोद साह हत्या मामले में अल्टीमेटम, पांच दिन में गिरफ्तारी नहीं तो होगा धरना
समोद साह के परिजनों से मुलाकात करते विधायक रणविजय साहू व अन्य

शिवहर के पुरनहिया से मदन कुमार सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई और व्यवसायी समोद साह की हत्या के बाद गुरुवार को बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष, राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव सह मोरवा विधायक रणविजय साहू पुरनहिया के चंडिहा गांव पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया.

पांच दिन में गिरफ्तारी की मांग

विधायक रणविजय साहू ने कहा कि व्यवसायियों की लगातार हो रही हत्या बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि सबसे अधिक टैक्स देने वाला व्यापारी वर्ग ही आज सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहा है.

उन्होंने पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा से दूरभाष पर बातचीत कर पांच दिनों के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.

रणविजय साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि तय समय सीमा में गिरफ्तारी नहीं होने पर जिले के व्यापारी सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे.

सरकार पर साधा निशाना

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए विधायक ने कहा कि बिहार में व्यापारी वर्ग अपराधियों के निशाने पर है और सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल साबित हो रही है.

पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बिहार में सबसे अधिक हत्या व्यवसायियों की हो रही है, लेकिन प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा.

वहीं राजद नेता राधाकांत गुप्ता ने कहा कि अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है, जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है.

कई लोग रहे मौजूद

मौके पर विनोद राय, विश्वनाथ प्रसाद मधुकर, रामनाथ सुमन, शैलेन्द्र कुमार, ऋषि पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel