[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर PM Letter Sheohar: जेएनवी की छात्रा से प्रभावित हुए पीएम मोदी,पत्र भेजकर कहा- आपकी प्रतिबद्धता सीखने लायक

PM Letter Sheohar: जेएनवी की छात्रा से प्रभावित हुए पीएम मोदी,पत्र भेजकर कहा- आपकी प्रतिबद्धता सीखने लायक

PM Letter Sheohar: जेएनवी की छात्रा  से प्रभावित हुए पीएम मोदी,पत्र भेजकर कहा- आपकी प्रतिबद्धता सीखने लायक
शिवहर जेएनवी के 12वीं की छात्रा को पीएम मोदी का पत्र देते प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार व अन्य

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

PM Letter Sheohar: जिले के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) की बारहवीं कक्षा की होनहार छात्रा कुमारी रेशमा ने अपने जिले के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेशमा को एक विशेष पत्र भेजकर उनकी सराहना की है.यह पत्र वडनगर, गुजरात में आयोजित ”प्रेरणा कार्यक्रम” में भाग लेने और उससे जुड़े अनुभवों को साझा करने के लिए आभार प्रकट करते हुए भेजा गया है.प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत संदेश पाकर छात्रा बेहद उत्साहित है.

पीएम मोदी के बचपन के स्कूल गई थीं कुमारी रेशमा

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कुमारी रेशमा कुछ महीने पहले गुजरात के वडनगर में स्थित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन के विद्यालय का दौरा करने गई थीं.वह वहां आयोजित ”प्रेरणा कार्यक्रम” का हिस्सा बनी थीं.वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपने प्रेरणादायक अनुभवों और विचारों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया था, जिसके जवाब में पीएम ने उन्हें यह पत्र भेजा है.

संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने की प्रतिबद्धता सुखद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पत्र में रेशमा की सराहना करते हुए लिखा, “आप जैसे विद्यार्थियों ने वडनगर में प्रेरणा कार्यक्रम से जुड़कर अपने विचारों को मुझसे साझा किया और बताया कि यह अनुभव आप सभी के लिए कितना विशेष रहा.यह देखना अत्यंत सुखद है कि भारत की संस्कृति, संस्कार व मूल्य आधारित शिक्षा के विभिन्न पहलुओं से जुड़ने की आपकी प्रतिबद्धता को एक नया आयाम मिला है.” पीएम ने आगे लिखा कि यहां से प्राप्त सार्थक व प्रेरक अनुभव भविष्य में नेतृत्व के गुणों को सशक्त करने में सहायक सिद्ध होगा.

विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों में खुशी की लहर

कुमारी रेशमा को शिवहर से वडनगर ले जाने वाली जेएनवी की शिक्षिका प्रियंका पांडे ने इस अनूठी उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है.उन्होंने कहा कि रेशमा शुरू से ही बेहद मेधावी, लगनशील और अनुशासित छात्रा रही है.उसकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल विद्यालय प्रशासन बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ा है.प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार और अन्य शिक्षकों ने रेशमा को पीएम का पत्र सौंपकर बधाई दी.शिक्षकों का मानना है कि इस संदेश से अन्य बच्चों में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

ये भी पढ़ें: डीआईजी ने लिया शिवहर पुलिस कार्यालय का जायजा, बेहतर कार्यशैली के लिए अधिकारियों को टोका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel