[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर शिवहर: डुमरी कटसरी में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीण कार्य मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

शिवहर: डुमरी कटसरी में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीण कार्य मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

0
शिवहर: डुमरी कटसरी में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीण कार्य मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं
सहयोग शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार

शिवहर के डुमरी कटसरी से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Sheohar News: डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के नयागांव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्लस-टू में नयागांव पूर्वी पंचायत के सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीण कार्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की.

51 आवेदन प्राप्त, 41 का तत्काल निष्पादन

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 41 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया.

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं.

सरकार सभी वर्गों के लिए कर रही काम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं सभी जाति और धर्म के लोगों के लिए समान रूप से संचालित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सहयोग शिविरों का आयोजन लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य

मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के विकास संबंधी संकल्प का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि बिहार को वर्ष 2030 तक देश के पांच अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में एमएलसी रेखा गुप्ता, जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, प्रमुख सरिता देवी, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, मुखिया साधना देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नवनीत कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel