[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar पटना में रामनवमी पर सुरक्षा रहेगी कड़ी, 1500 अतिरिक्त पुलिस बल होंगे तैनात

पटना में रामनवमी पर सुरक्षा रहेगी कड़ी, 1500 अतिरिक्त पुलिस बल होंगे तैनात

0
पटना में रामनवमी पर सुरक्षा रहेगी कड़ी, 1500 अतिरिक्त पुलिस बल होंगे तैनात

पटना. 30 मार्च को रामनवमी को लेकर पटना जिले में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी. पटना की थाना पुलिस के अलावा सुरक्षा के मध्यनजर 15 सौ अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी. खास कर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर व उसके इर्द-गिर्द के इलाकों में बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को तैनात किया जायेगा.

डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में भाग लिया

गुरुवार को पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर में रामनवमी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में भाग लिया. इसमें श्री महावीर स्थान न्यास समिति, शोभायात्रा अभिनंदन समितियों और पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल थे.

नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया

सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में श्री महावीर स्थान न्यास समिति, महावीर मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल भी माैजूद थे. इस दौरान आचार्य किशोर कुणाल के सुझाव पर जिला प्रशासन की तरफ से नगर दंडाधिकारी, पटना पुलिस की तरफ से डीएसपी (विधि-व्यवस्था) और पटना नगर निगम द्वारा नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया.

Also Read: बेगूसराय में दो साल के बच्चे पर कोरोना फैलाने का दर्ज हुआ था केस, अब बेल के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रही मां

पटना में एक लाख पांच हजार छोटे-बड़े झंडे लगाये जायेंगे

पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर वर्षों से हिंदू आस्था का केंद्र रहा है और जन जागृति के उद्देश्य से महावीर मंदिर रामनवमी के मौके पर पूरे शहर में लगभग एक लाख पांच हजार छोटे-बड़े झंडे लगाये जायेंगे. साथ ही चंदन नगर, कोलकाता के कलाकार द्वारा डाकबंगला चौराहे की ओर आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर आकर्षक तोरण द्वार बनाये जायेंगे. यह जानकारी गुरुवार को श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन ने संयुक्त रूप से दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel