[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar गोपालगंज में दो दिनों के अंदर लूट की दूसरी बड़ी वारदात, सीएसपी केंद्र से लूटे लाखों रुपये

गोपालगंज में दो दिनों के अंदर लूट की दूसरी बड़ी वारदात, सीएसपी केंद्र से लूटे लाखों रुपये

0
गोपालगंज में दो दिनों के अंदर लूट की दूसरी बड़ी वारदात, सीएसपी केंद्र से लूटे लाखों रुपये

गोपालगंज. पिछले दो दिनों के अंदर सीएससी केंद्र पर लूट की दो बड़ी वारदात से जिला पुलिस प्रशासन सकते में है. अभी दो दिन पहले हुई लूट की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि अपराधियों ने एक और बड़ी लूट को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

4.50 लाख रुपए  की लूट

घटना बैकुंठपुर और महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके की है. यहां अपराधियों ने सीएसपी केंद्र को अपना निशाना बनाया है. तीन की संख्या में आये बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी कर्मियों को बंधक बनाकर 4.50 लाख रुपए लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये.

फायरिंग करते हुए अपराधी फरार

सीएसपी कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह आज भी सीएसपी में पैसों का लेनदेन हो रहा था. इसी दौरान तीन अपराधी सीएसपी केंद्र में घुस गये और सभी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और जमकर लूटपाट की. लूट के बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए अपराधी फरार हो गये. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है.

दो दिन पहले भी सीएसपी सेंटर में हुई थी लूट

दो दिन पहले भी गोपालगंज में एक सीएसपी सेंटर में लूट की घटना हुई थी. थावे थाना क्षेत्र के धोबवलिया बाजार स्थित सीएसपी केंद्र पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया था और हथियार के बल पर लूटपाट की थी. गन पॉइंट पर हो रहे इस प्रकार की लूट से इलाके के दुकानदार सहम गये हैं.

अब तक पुलिस के हाथ खाली

अब तक इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं. अनुसंधान के नाम पर पुलिस केवल सीसीटीवी खंगाल रही है, लेकिन बताया जाता है कि धोबवलिया बाजार स्थित सीएसपी केंद्र में वो भी नहीं था, जिसके कारण अपराधियों की पहचान में मुश्किल आ रही है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel