[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

0
कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में
AI जेनरेटेड फोटो

मोतिहारी से राज निखिल की रिपोर्ट

Second Hand Vehicle Buy: अगर आप सेकेंड हैंड बाइक या कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो जल्दबाजी भारी पड़ सकती है. मोतिहारी पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि बिना जांच-पड़ताल के पुरानी गाड़ी खरीदना आपको कानूनी मुश्किल में डाल सकता है.

पूर्वी चंपारण में चोरी की गाड़ियों की खरीद-बिक्री और फर्जी दस्तावेजों के जरिए हो रही धोखाधड़ी को देखते हुए मोतिहारी पुलिस ने यह एडवाइजरी जारी की है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

डीटीओ में जरूर कराएं दस्तावेजों का सत्यापन

मोतिहारी सदर डीएसपी-2 जितेश कुमार पांडेय ने लोगों से अपील की है कि पुरानी गाड़ी खरीदने से पहले वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और उससे जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में जरूर कराएं.

उन्होंने कहा कि कई लोग बिना सत्यापन किए वाहन खरीद लेते हैं. बाद में पता चलता है कि वाहन चोरी का है या उसके दस्तावेज फर्जी हैं, जिससे खरीदार भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं.

%E0%A4%Aa%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A4%Be%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%Ae%E0%A4%95 %E0%A4%A4%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%B0 3
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) का जिला परिवहन कार्यालय

फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच रहे चोरी की गाड़ियां

पुलिस के अनुसार, कुछ गिरोह चोरी की गाड़ियों के फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें बाजार में बेच रहे हैं.

ऐसे मामलों में आम लोग कम कीमत के लालच में बिना जांच किए वाहन खरीद लेते हैं. बाद में पुलिस जांच के दौरान वाहन जब्त होने और कानूनी कार्रवाई जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

खरीद से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डीटीओ से सत्यापित कराएं.
  • आरसी, इंश्योरेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच करें.
  • वाहन के स्वामित्व और रिकॉर्ड की पुष्टि करें.
  • पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही भुगतान करें.
  • किसी भी संदिग्ध सौदे से बचें.
Chatgpt Image Jul 1 2026 07 58 12 Pm
कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में 4

क्या बोली मोतिहारी पुलिस?

डीएसपी जितेश कुमार पांडेय ने कहा कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन खरीदने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें. इससे न केवल खरीदार का पैसा और कानूनी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि चोरी की गाड़ियों के अवैध कारोबार पर भी प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: सरकारी अस्पताल से रेफर हुआ नवजात, पैसों की कमी बनी बाधा, बच्चा अस्पताल ने मुफ्त इलाज कर बचाई जान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel