[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की सफल शुरुआत, बिना दर्द और चीरे के इलाज संभव

सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की सफल शुरुआत, बिना दर्द और चीरे के इलाज संभव

0
सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की सफल शुरुआत, बिना दर्द और चीरे के इलाज संभव
सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी

Savera Cancer Hospital: सवेरा कैंसर हॉस्पिटल ने आधुनिक चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत कर दी है. वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. वी. पी. सिंह के नेतृत्व में किए गए दो सफल ऑपरेशन इस अत्याधुनिक तकनीक की प्रभावशीलता को दर्शा रहा है. पहला मामला मुंगेर शहर की 32 साल की सीमा देवी (बदला हुआ नाम) का रहा, जिनके ओवरी में सिस्ट पाया गया था. लगभग दो घंटे चली इस रोबोटिक सर्जरी में छोटे से चीरे के माध्यम से नॉन-कैंसरस सिस्ट को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया. सर्जरी के बाद मरीज को न के बराबर दर्द हुआ और वह शीघ्र ही स्वस्थ होकर घर लौट गईं.

दूसरा मामला गया शहर की 66 साल की रेखा देवी (बदला हुआ नाम) का है. वह पहले ओवेरियन कैंसर से उबर चुकी थीं, लेकिन पेट दर्द की शिकायत के बाद जांच में गॉल ब्लैडर में पथरी पाई गई. रोबोटिक तकनीक के माध्यम से उनकी सर्जरी कर पथरी को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया. डॉ. वी. पी. सिंह ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी चिकित्सा क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव है. इस तकनीक के जरिए सर्जरी अधिक सटीक होती है, खून का रिसाव कम होता है, दर्द न्यूनतम होता है और मरीज तेजी से स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट पाता है.

उन्होंने यह भी बताया कि इस तकनीक की खासियत यह है कि ऑपरेशन कम समय में पूरा हो जाता है और इसका खर्च भी पारंपरिक सर्जरी के लगभग समान ही रहता है. इस पहल के साथ अब बिहार के मरीजों को उन्नत इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.उन्हें अपने राज्य में ही अत्याधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

Previous article बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट, देखें कौन देगा सबसे ज्यादा पावर?
Next article एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel