[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम जीएनएसयू में आयोजित आइबीएम दिवस टेक्नोवेट 2.0 के विजेताओं को किया गया सम्मानित

जीएनएसयू में आयोजित आइबीएम दिवस टेक्नोवेट 2.0 के विजेताओं को किया गया सम्मानित

0
जीएनएसयू में आयोजित आइबीएम दिवस टेक्नोवेट 2.0 के विजेताओं को किया गया सम्मानित

सासाराम ऑफिस. गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय आइबीएम दिवस टेक्नोवेट 2.0 संपन्न हो गया. इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता, समूह चर्चा, एआइ हैकाथॉन भारत के लिए निर्माण व प्रकरण अध्ययन प्रस्तुति जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं, जिसमें में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में कृषि विज्ञान संस्थान की केस स्टडी प्रस्तुति में कुदसिया खानम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सौरभ तिवारी उपविजेता रहे. वहींए एआइ हैकाथॉन में अनूप कुमार, गोलू कुशवाहा व तेज प्रताप विजेता रहे, जबकि अभिषेक कुमार और सिंह पीयूष उपविजेता बने. समूह चर्चा में नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज के आशीष कुमार विजेता तथा करण कुमार उपविजेता रहे. वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय से सुहानी कुमारी ने पक्ष में तथा अंकित कुमार ने विपक्ष में पुरस्कार प्राप्त किया. वहीं, विधि संकाय की प्रतियोगिता में आदित्य पोद्दार ने पक्ष में और खुशी कुमारी ने विपक्ष में सफलता हासिल की. आयोजनकर्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम ने छात्रों की रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक सोच व व्यावहारिक दृष्टिकोण को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया. यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एआइ फॉर ऑल विजन के अनुरूप रहा, जो तकनीक के माध्यम से समावेशी विकास पर बल देता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel