[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम वाहन ने दो बाइकों में मारी टक्कर, चार घायल

वाहन ने दो बाइकों में मारी टक्कर, चार घायल

0
वाहन ने दो बाइकों में मारी टक्कर, चार घायल

एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा, बाइकों के उड़े परखच्चे प्रतिनिधि, शिवसागर. शिवसागर थाना के पास एनएच-19 पर बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये और सवार सड़क पर गिर पड़े. घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. सूचना मिलने पर एनएचआइ एंबुलेंस कर्मी और शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, करगहर थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव निवासी 35 वर्षीय बजरंगी कुमार अपनी पत्नी 30 वर्षीय प्रमशिला देवी और चार वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार के साथ किसी शादी समारोह से लौट रहे थे. वहीं, चेनारी थाना क्षेत्र के किसनपुरा गांव निवासी संजय यादव का 25 वर्षीय पुत्र दीपक यादव भी अपनी बाइक से उसी रास्ते से गुजर रहा था. बताया जाता है कि जैसे ही दोनों बाइकें शिवसागर थाना के पास पहुंचीं, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक फरार टक्कर लगते ही दोनों बाइकें आपस में भिड़ गयीं, जिससे यह हादसा हुआ. इस घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया गया है. टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel