[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम पहले दिन मेजर कोर्स की हुई परीक्षा

पहले दिन मेजर कोर्स की हुई परीक्षा

0
पहले दिन मेजर कोर्स की हुई परीक्षा

वीर कुंवर सिंह विवि की यूजी सेमेस्टर-दो परीक्षा शुरू 19 से 23 मई तक होगी प्रायोगिक परीक्षा, 25 मई तक अंक अपलोड करने का निर्देश प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत यूजी सेमेस्टर-दो (सीबीसीएस) परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी. सत्र 2025-29 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित परीक्षा के पहले दिन मेजर कोर्स (एमजेसी) की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी. कई केंद्रों पर प्राचार्य व वीक्षक स्वयं व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते दिखे. विश्वविद्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आर्ट्स के सोशल साइंस व ह्यूमैनिटीज विषयों की परीक्षा हुई. वहीं, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक साइंस व कॉमर्स संकाय के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की गयी. इस परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी. सासाराम स्थित अवधूत भगवान राम महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. यहां शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय व बेनी सिंह कॉलेज हाटा चेनारी के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की गयी. प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया. छात्र-छात्राओं को मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व अन्य प्रतिबंधित सामग्री बाहर रखवाने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. तलाशी अभियान व परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक डॉ सुनील कुमार, सहायक डॉ नंद गोपाल सिंह, डॉ रिंकी सिंह, डॉ शशांक शेखर, डॉ सुधीर गुप्ता, रजनीश कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, शंकर दयाल सिंह, शाइस्ता नाज, अर्चना कुमारी, कमलेश राम, हरेंद्र प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद प्रिंस व पप्पू राम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे. आज से अन्य कोर्सों की परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बुधवार 13 मई को माइनर कोर्स (एमआईसी), 14 मई को मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी), 15 मई को एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स (एइसी), 16 मई को स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (एसइसी) तथा 18 मई को वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी) की परीक्षा होगी. 15, 16 व 18 मई को पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक परीक्षा निर्धारित की गयी है. विश्वविद्यालय के अनुसार इंटरनल असेसमेंट व सीआइए की प्रक्रिया थ्योरी परीक्षा से पहले पूरी कर ली जायेगी. प्रायोगिक परीक्षा 19 मई से 23 मई तक संबंधित कॉलेजों में आयोजित होगी. सभी कॉलेजों को प्रायोगिक व वाइवा के अंक पोर्टल पर अपलोड कर उसकी हार्ड कॉपी 25 मई तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही परीक्षा केंद्राधीक्षकों को 19 मई तक उपस्थिति पत्रक व रोल शीट भेजने को कहा गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel