[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम मोबाइल छिनतई मामले में दो युवक गिरफ्तार

मोबाइल छिनतई मामले में दो युवक गिरफ्तार

0
मोबाइल छिनतई मामले में दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने नाटकीय तरीके से दबोचा, छीना गया मोबाइल बरामद

तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी

नोखा.

थाना क्षेत्र के बरांव मोड़ के समीप हुए मोबाइल छिनतई मामले में पुलिस ने नाटकीय तरीके से कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों के पास से महिला का छीना गया मोबाइल भी बरामद किया गया है.मामले में बरांव निवासी लक्ष्मीना देवी ने 25 हजार रुपये मूल्य के ओप्पो एंड्रॉयड मोबाइल की छिनतई को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.घटना के बाद जब महिला के पति डब्लू पासवान ने छीने गये मोबाइल नंबर पर कॉल किया, तब मोबाइल चालू मिला. इस दौरान अपराधियों ने फोन उठाकर कहा कि यदि मोबाइल चाहिए तो 620 रुपये लेकर बिक्रमगंज आओ, मोबाइल वापस मिल जायेगा. इसकी सूचना पीड़िता और उसके पति ने पुलिस को दी.इसके बाद पुलिस ने महिला के परिजन बनकर अपराधियों से मोबाइल पर बातचीत की. अपराधियों ने उन्हें पैसा लेकर बिक्रमगंज दुर्गास्थान के पास बुलाया.योजना के तहत थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह और अपर थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ सादे ड्रेस में गुरुवार की शाम बिक्रमगंज दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचे. वहां मौजूद दो युवकों को छीने गये मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि इस दौरान उनका एक साथी बबलू नट मौके से फरार हो गया.थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अरुण कुमार उर्फ बिट्टू, जो संझौली थाना क्षेत्र के चांदी इंग्लिश गांव का निवासी है, तथा दूसरा धीरज कुमार, जो दिनारा थाना क्षेत्र के सैंसड़ गांव का निवासी है, शामिल हैं.उन्होंने बताया कि फरार आरोपित बबलू नट की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel