सरकारी रोक के बावजूद खेतों में धड़ल्ले से जलायी जा रही पराली
112 और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबूफोटो-8- आग से झुलसा खेसारी लाल. ए- आयुष राम. प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला
प्रखंड क्षेत्र के प्यारपुर बधार में पराली की आग की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गये. घायलों में प्यारपुर गांव निवासी राजू राम का 13 वर्षीय पुत्र खेसारी लाल और मिथुन राम का 11 वर्षीय पुत्र आयुष राम शामिल है. दोनों का हाथ, पैर और चेहरा झुलस गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकोढ़ीगोला भेजा गया.